स्वच्छता के बारे में सकारात्मक चर्चा करें : अक्षय

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के प्रचार में व्यस्त अक्षय कुमार सोमवार को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के दौरान 24 शौचालयों का अनावरण करने में जुटे हुए हैं।

अभिनेता ने कहा कि उनका लक्ष्य देश में स्वच्छता के बारे में सकारात्मक चर्चा को फैलना है।

अक्षय का मानना है कि शौचालय एक वर्जित विषय है, लेकिन वह लोगों को इस बात का एहसास दिलाना चाहते हैं कि यह सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।

अक्षय ने सोमवार को जयपुर, दिल्ली, रेवाड़ी, मोहाली, करनाल, पानीपत, कोटा, यमुना नगर, नारनौल और गुरुग्राम में स्थापित शौचालयों की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।

ये गतिविधि ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के लोकाचार को प्रतिबिंबित करती है। जो खुले में शौच के मुद्दे को सामने रख रही है और वह भी हास्य के तरीके से।

अक्षय ने कहा, “शौचालय देश में एक वर्जित विषय हो सकता है, लेकिन यह हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। हम इसे हल्के में ही लेते हैं। यह अभियान भले ही छोटा है, लेकिन आशा है कि फिल्म की टीम की ओर से किए गए अहम योगदान के कारण लोग इस स्वच्छता के विषय को अपने जीवन में सकारात्मक रूप में लेंगे।”

अभिनेता को आशा है कि इस फिल्म और अभियान के जरिए लोगों में इस महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति जागरूकता पैदा होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493