स्वतंत्रता दिवस पर लंदन में प्रस्तुति देंगे ए.आर रहमान

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान पांच साल बाद 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंदन के ओ2 एरीना में प्रस्तुति देंगे।

रहमान ने ट्वीट कर बताया, “15 अगस्त को लंदन के ओ2 एरीना में प्यारे दोस्तों और प्रशंसकों से मिलने का इंतजार कर रहा हूं।”

वहीं, लंदन की ओ2 एरीना की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया, “दो बार ग्रेमी और ऑस्कर विजेता तथा बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब विजेता पांच साल बाद एक बार फिर 15 अगस्त शनिवार को अपने सबसे बड़े शो के साथ ओ2 में आ रहे हैं। उनके साथ इस शो में नीति मोहन, जावेद अली, कार्तिक, हरिचरण, जोनिता गांधी और हृदय गट्टानी मुख्य अतिथि होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493