स्वदेशी बख्तरबंद वाहनों का व्यापक स्तर पर निर्माण करेगा दक्षिण कोरिया

सियोल, 7 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की हथियार खरीदने वाली एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि वह इस महीने से बख्तरबंद वाहनों का व्यापक स्तर पर निर्माण करेगी, जिसका उद्देश्य पैदल सेना के संचालन में सुधार लाना है।

रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के मुताबिक, परियोजना के तहत उन स्वदेशी बख्तरबंद वाहनों का विकास किया जाएगा, जिसे 2012 में लॉन्च किया गया था और नौ मई को अंतिम संचालन परीक्षण में वे सफल रहे थे।

स्थानीय रक्षा कंपनी ह्युडई रोटेम ने परियोजना का ठेका लिया है।

इस महीने से नए बख्तरबंद वाहनों का निर्माण व्यापक स्तर पर शुरू हो जाएगा और साल 2023 तक ऐसे 600 वाहनों का निर्माण करने की योजना है। इन वाहनों को अग्रिम मोर्चे तथा पिछले मोर्चे दोनों ही जगहों पर तैनात किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया वर्तमान में के200 तथा के21 जैसे बख्तरबंद वाहनों का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी गति क्षमता नव विकसित बख्तरबंद वाहन की तुलना में कम है।

नया बख्तरबंद वाहन के808 तथा के806 अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि के200 के लिए यह 74 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा के21 के लिए 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।

के808 का विकास सैनिकों के तीव्र परिवहन के लिए किया गया है। साथ ही यह पहाड़ी मोर्चे पर टोही मिशन को अंजाम दे सकता है।

एजेंसी ने कहा कि नव विकसित बख्तरबंद वाहन जमीन तथा पानी दोनों पर चल सकता है और भारी हथियारों से लैस है। सैनिकों को ढोते समय यह उन्हें दुश्मनों के मशीनगनों के हमलों से भी बचाने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493