मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मोना सिंह इन दिनों टेलीविजन धारावाहिक ‘प्यार को हो जाने दो’ में प्रीत के किरदार में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि शो में जिस तरह का रूमानी उनका किरदार है, वह वास्तव में भी कुछ इसी तरह की हैं।
मोना ने एक बयान में कहा, “मैं, मुझे प्यार देने वाले और मेरे काम की प्रशंसा करने वाले सभी दर्शकों की आभारी हूं। मैं बहुत खुश हूं कि उन्हें शो में मेरा प्रीत का किरदार काफी पसंद आ रहा है।”
अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा, “मैं स्वाभाविक रूप से काफी रूमानी हूं और मुझे जब इस किरदार का प्रस्ताव मिला तो मैं मना नहीं कर पाई।”
उन्होंने कहा, “मुझे रूमानी किरदार निभाना बहुत अच्छा लगता है और मेरा मानना है कि जब आपको आपकी पसंद का काम मिलता है, तो उसे करने में काफी आनंद आता है।”
टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से लोकप्रिय हुई मोना ने ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म में भी काम किया है।
dharmpath.com dharmpath