मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि’प्रेम रतन धन पायो’ की सह-कलाकार स्वरा भास्कर एक उत्कृष्ट अभिनेत्री हैं, लेकिन उनके काम को उतनी प्रशंसा नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी।
सोनम ने गुरुवार को ब्रांड चंदन की ‘द पार्टी स्टार्टर’ एंथम के अनावरण के मौके पर कहा, “मुझे लगता है कि स्वरा को जितनी प्रशंसा मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिली है। पिछले साल, ‘निल बटे सन्नाटा’ एकमात्र अद्भुत फिल्म रही और उनकी प्रस्तुति उत्कृष्ट थी। अगर आप इस तरह की फिल्में देखेंगे, तो सच्चे नारीवाद को समझेंगे।”
स्वरा अभिनीत ‘अनारकली ऑफ आरा’ से डिलीट किए गए कुछ बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक होने के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, “मुझे उनकी फिल्म देखने का मौका मिला और इसे देखते हुए मैं बहुत रो पड़ी। मैं उनकी प्रस्तुति और अनारकली की कहानी से हैरान थी।”
स्वरा और सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ नामक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर सोनम ने संदेश देते हुए महिलाओं को सशक्त बनने का आह्वान किया है।
dharmpath.com dharmpath