मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘मिर्जिया’ की अभिनेत्री सैयामी खेर और टीवी अभिनेत्री पूजा गौर स्वस्थ जीवन के लिए दौड़ को अपने जीवन का हिस्सा बना रही हैं और अब उनकी हॉफ मैराथन में दौड़ने की योजना है।
सैयामी ने आईएएनएस से कहा, “मैंने 10 किलोमीटर के लक्ष्य के साथ खुद को चुनौती दी है, जो मैं 60 मिनट और हॉफ-मैराथन करना चाहती हूं। फिलहाल, मुख्य रूप से मेरा ध्यान मुंबई हॉफ-मैराथन पर है।”
‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं पूजा ने बताया कि फिटनेस से उनका संबंध तीन वर्ष पहले शुरू हो गया था।
उन्होंने कहा, “स्वस्थ्य रहना चाहती हूं और मेरा लक्ष्य फिट रहना है और इसके लिए मैं कई गतिविधियों से जुड़ी हूं, लेकिन इनमें शामिल होना या जिम जाना लगातार चुनौती है, इसकी वजह काम है।”
उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैंने महसूस किया कि कम से कम कुछ किया जाए। दिनचर्या से कुछ समय निकाल सकें, क्योंकि स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। मुझे फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ करने की जरूरत थी, जल्द ही दोस्त ने मुझे दौड़ के बारे में बताया।”
dharmpath.com dharmpath