स्वस्थ प्रतियोगिता का बांग्लादेश क्रिकेट को मिल रहा फायदा : हक

ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अनामुल हक ने साथी खिलाड़ियों द्वारा हाल में दिखाए गए स्वस्थ प्रतियोगिता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यही उनकी टीम के प्रदर्शन में सुधार ला सकती है।

बांग्लादेश ने पिछले कुछ वर्षो में अपनी क्षमता से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है और बीते आईसीसी विश्व कप में वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।

विश्व कप के बाद उन्होंने घरेलू दौरे पर आई पाकिस्तान टीम को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से मात दे दी और एक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी जीतने में सफल रहे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार को एक रपट में हक के हवाले से कहा गया है, “टीम को इतना शानदार प्रदर्शन करते देश मैं बेहद खुश हूं। टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच काफी तगड़ी प्रतियोगिता है जो काफी अच्छी बात है।”

हक ने कहा, “यह देखना बेहद रोमांचित करने वाला है कि पिछले कुछ महीनों में हमारी टीम कितनी परिपक्व हो चुकी है। मैं टीम को अपनी क्षमता से योगदान देना चाहता हूं।”

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए विश्व कप के शुरुआती तीन मैचों में खेलने के बाद हक को चोटिल होने के कारण हटना पड़ा।

उसके बाद से वह बांग्लादेश के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके हैं और खुद को पूरी तरह स्वस्थ साबित करने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण हक को भारत के साथ अगले महीने होने वाली श्रृंखला के लिए टीम में वापस बुला लिया गया है।

हक की अनुपस्थिति में इस दौरान टीम के लिए खेलने वाले सौम्य सरकार ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह काफी पक्की कर ली है।

हक को टीम से बाहर होने के बाद अब टीम में शीर्ष में अपनी जगह फिर से पाने के लिए सरकार, इमरुल कायेस, रोनी तालुकदार और लिटन कुमार जैसे उदीयमान खिलाड़ियों से प्रतियोगिता करना पड़ा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493