नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को देश में स्वाइन फ्लू के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बीमारी से लगभग 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
माकपा ने एक बयान में कहा कि स्वाइन फ्लू के कारण अन्य हजारों लोग बीमार भी हुए।
बयान में कहा गया है, “दुर्भाग्य से, सरकारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली इस बीमारी के प्रकोप से निपटने में नाकाम रही।”
माकपा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार इस रोग से निपटने के के लिए समन्वित प्रयास करने और राज्यों को सहायता मुहैया कराने में पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखा रही है।
बयान में कहा गया है, “केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य परिव्यय में कटौती की है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की स्थिति और बदतर होगी।”
माकपा ने स्वाइन फ्लू से युद्धस्तर पर निपटने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
dharmpath.com dharmpath