स्वास्थ्य, फिटनेस का बड़ा समर्थक हूं : विवेक ओबरॉय

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय को खाद्य एवं पेय फ्रेंचाइज ‘इचकदाना’ का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है। उनका कहना है कि वह स्वास्थ्य और फिटनेस के बड़े समर्थक हैं।

अपने एक बयान में विवेक ओबरॉय ने कहा, “मैं स्वास्थ्य और फिटनेस का बहुत बड़ा समर्थक हूं। मेरे लिए ‘इचकदाना’ के साथ साझेदारी गर्व की बात है।”

अभिनेता विवेक ने कहा, “मैंने इस कंपनी को निवेश के लिए इसलिए चुना क्योंकि यह मेरी स्वस्थ, साफ-सुथरा और असानी से उपलब्ध खाना खाने की सोच से मेल खाती है।”

विवेक ने ‘इचकदाना एलएलपी’ में रणनीतिक निवेश भी किया है। इस कंपनी का लक्ष्य आसानी से खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

‘इचकदाना’ की निदेशक सोनिया चौधरी ने कहा, “हम अपने साथ एक ब्रैंड एम्बेसडर के तौर पर विवेक की साझेदारी पाकर बेहद खुश हैं। उनकी स्वस्थ खाने के साथ फिट रहने की सोच हमारे व्यापार की सोच से बिल्कुल मेल खाती है। विवेक के कई फॉलोअर्स हैं और हमें आशा है कि उनके संदेश को कई लोग समझेंगे और अपनाएंगे।”

‘इचकदाना’ ब्रैंड ने दो रेस्तरां ‘कैफे उडुपी रुचि’ और ‘चिकन एक्सप्रेस’ के साथ अपनी साझेदारी की भी घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493