नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय ख्ेाल परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने शुक्रवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण में हुई बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं देने का आग्रह किया।
प्रधिकरण द्वारा जारी बयान के अनुसार, मल्होत्रा ने मोहम्मद शाहिद, डिंग्को सिंह एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का जिक्र किया जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाना करना पड़ा। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं देने की अपील की।
उन्होंने अर्जुन अवार्ड जीत चुके तीरंदाज लिंबा राम की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर राजस्थान सरकार को पत्रा भी लिखा था।
हाल में भारत के कई खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं ना मिल पाने की रिपोर्ट आई है जिसके कारण मल्होत्रा ने आर्मी मेडिकल सर्विसेस, ट्रॉमा मैनेजमेंट सेंटर, सफदरजंग अस्पताल, आयुष मंत्रालय और खेल विज्ञान एंव चिकित्सा से जुड़े अन्य विशेषज्ञों से खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक तंत्र तैयार करने का आग्रह किया।
मल्होत्रा ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भरतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की और खेलों में से शूटिंग को हटाने और मिक्सड जेंडर टी-20 क्रिकेट को शामिल करने के राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के निर्णय पर भी चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष भी रखेंगे।
अखिल भारतीय ख्ेाल परिषद ने भारतीय जिमनास्ट अरुणा रेड्डी के कोच एन. ब्रिज किशोर की मौत पर भी शोक व्यक्त किया।
dharmpath.com dharmpath