स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्व पर परिणीति ने दिया जोर

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने से दुनिया को रहने के लिए और बेहतर जगह बनाने में मदद मिलेगी।

‘बेहतर इंडिया’ अभियान का चेहरा परिणिती डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (डीपीएलआई) द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। यह इस अभियान का दूसरा साल है जिसमें समुदाय को आगे बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण मानक प्राप्त करने का समर्थन किया जा रहा है।

अभिनेत्री ने कहा, “बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और समुदायों के भीतर दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए रीसाइक्लिंग के महत्व के संदेश का प्रसार करना महत्वपूर्ण है। इस पहल को और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493