स्विट्जरलैंड की ट्रेन में यात्रियों पर हमला, 6 घायल

इस घटना में छह लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 27 वर्षीय एक युवक ने हमले के लिए चाकू और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है।

स्विट्जरलैंड के रेडियो चौनल ‘एसआरएफ’ के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर और एक 50 वर्षीय पुरूष भी है जबकि एक छह साल का बच्चा भी है। इस घटना में हमलावर भी घायल हुआ है।

स्थानीय पुलिस बयान के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2.20 बजे हुआ। इस समय ट्रेन में दर्जनभर लोग सवार थे।

पुलिस बयान के मुताबिक, हमलावर स्विट्जरलैंड का ही नागरिक है। एक स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया है और उन पर जलने के घाव भी हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493