लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब लिवरपूल ने स्विटजरलैंड के मिडफील्डर शेरडान शकीरी के साथ करार किए जाने की शनिवार को घोषणा की।
शकीरी का शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट लिया गया। उन्होंने नए क्लब के वेबसाइट पर कहा, “यहां होने से मैं बहुत खुश हूं। यह एक बड़ा क्लब है जिसका पुराना इतिहास रहा है। क्लब में बड़े खिलाड़ी और शानदार कोच हैं।”
शकीरी इससे पहले, स्टोक सिटी टीम का हिस्सा थे, जो पिछले सीजन में ईपीएल से बाहर हो गई थी। उन्होंने यहां 92 मैचों में 15 गोल किए थे।
शकीरी ने फीफा विश्व कप में सर्बिया के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में 90वें मिनट में गोल किया था जिसकी बदौलत टीम 2-1 से जीतने में सफल रही थी।
शकीरी ने एफसी बासेल के साथ करियर की शुरुआत की थी। वह 2012 में बायर्न म्यूनिख से जुड़े थे। इसके अलावा बुंदेसलीगा और इंटर मिलान के लिए भी खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath