प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया), 9 फरवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के जेनी पेरेट और मार्टिन रियोस ने प्योंगचांग में चल रहे शीतकाली ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को कर्लिग स्पर्धा में नया ओलम्पिक रिकॉर्ड बनाया।
उन्होंने मिश्रित युगल मुकाबले में अमेरिका के मैट और बेका हैमिलटन की जोड़ी के खिलाफ आठवें और अंतिम दौर में छह अंक अर्जित किए।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वर्ल्ड कर्लिग फेडरेशन ने बताया कि मिश्रित युगल मुकाबलों की विश्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के पेरेट और मार्टिन की जोड़ी ने आठवें दौर में छह अंक स्कोर किए जोकि एक नया ओलम्पिक रिकॉर्ड है।
ग्रुप दौर में चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज करने के बाद यह जोड़ी कनाडा, नॉर्वे और रूस के साथ पहले पाएदान पर काबिज है। इनकी एकमात्र हार शुक्रवार को नॉर्वे की टीम के हाथों हुई।
dharmpath.com dharmpath