स्विफ्ट की पालतू बिल्लियों की देख-भाल कर रहे हैरिस

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। डिस्क जॉकी केल्विन हैरिस इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट की पालतू बिल्लियों की देखभाल कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 31 वर्षीय हैरिस ने खुद आगे बढ़कर स्विफ्ट की पालतू बिल्लियों मेरेडिथ ग्रे और ओलिविया बेनसन की देखभाल करने की पेशकश की थी, क्योंकि उनकी मालकिन स्विफ्ट को अपने ‘1989 वर्ल्ड टूर’ के सिलसिले में बाहर जाना था।

सूत्र ने बताया, “बिल्लियों की मालकिन का ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते उनकी देखभाल की जिम्मेदार हैरिस पर आनी थी।”

सूत्र ने आगे बताया, “हैरिस ने स्विफ्ट से कहा कि उनकी गैरहाजिरी में उनकी पालतू बिल्लियों की देखभाल करके उन्हें खुशी होगी। इसलिए स्विफ्ट की गैरहाजिरी में उनके न्यूयार्क स्थित घर पर हैरिस को देखकर आपको हैरान नहीं होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493