स्विफ्ट के ब्रेकअप गीत से अपमानित महसूस कर रहे हैरिस

लॉस एंजेलिस, 15 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट्स के पूर्व प्रेमी और स्कॉटिश डीजे केल्विन हैरिस कथित तौर पर उनके नए ब्रेकअप गीत ‘गेटवे कार’ से खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

यह गीत उनके छठे अल्बम ‘रेप्यूटेशन’ से था। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘गेटवे कार’ हैरिस के बारे में है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि हैरिस गीत से अपमानित महसूस कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “उन्हें टेलर की यह बात पसंद नहीं आ रही है कि टेलर अपने संबंधों से आगे बढ़ने का आसान तरीका तलाश रही हैं।”

स्विफ्ट और हैरिस ने मार्च 2015 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों का जून 2016 में ब्रेकअप हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493