स्विफ्ट के संगीत समारोह में बेटियों संग पहुंचे बेन अफ्लेक

लॉस एंजेलिस,, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार टेलर स्विफ्ट स्टेपल्स सेंटर में गायक टेलर स्विफ्ट के ‘1989’ के अंतिम संगीत समारोह में अपनी दो बेटियों वायलेट और सेराफिना के साथ पहुंचे।

‘एसशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, संगीत समारोह बुधवार रात हुआ। यह एक खास शाम थी, जब उनकी छोटी बेटियों को मंच के पीछे गायिका से मिलने का मौका मिला।

सूत्रों ने अनुसार, तीनों ने संगीत समारोह में अच्छा समय बिताया।

सूत्र ने कहा, “बेटियां जाना चाहती थीं। वे समारोह के लिए बहुत उत्साहित थीं। उन्होंने अच्छा समय बिताया”

स्विफ्ट संगीत समारोह में भीड़ और सेलेना गोम्ज, जस्टिन टिम्बरलेक की उपस्थिति देखकर काफी चकित थीं। शो में गोम्ज ने अपने दोस्त के साथ पहला लाइव परफॉर्मेस ‘गुड फॉर यू’ किया। वहीं टिम्बरलेक ने स्विफ्ट के साथ ‘मिर्स’ गाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493