स्विफ्ट ने पिछले साल डिकैप्रियो, जे जेड से ज्यादा कमाई की

लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट को वर्ष 2015 में सबसे ज्यादा मेहनाता मिला। इस क्रम में उन्होंने ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो व रैपर जे जेड को भी पीछे छोड़ दिया।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्विफ्ट (26) परेड पत्रिका की सालाना ‘व्हाट पीपुल अर्न’ संस्करण की सूची में शीर्ष पर रहीं।

उन्होंने पिछले साल अपने वर्ल्ड टूर और असंख्य व्यापारी करार की बदौलत लगभग आठ करोड़ डॉलर कमाए। स्विफ्ट ने अपना स्वयं का मोबाइल गेम भी तैयार किया है, जिसे इस साल के आखिर में लांच किया जाएगा।

वहीं, मशहूर गायिका लेडी गागा ने भी पिछले साल अच्छी खासी रकम कमाई। उनके खाते में तकरीबन 5.9 करोड़ डॉलर जमा हुए।

रैपर जे जेड ने पिछले साल विभिन्न व्यापारिक उपक्रमों से(अल्बम से नहीं) 5.6 करोड़ डॉलर कमाए थे। वहीं, डिकैप्रियो (41) ने करीब 2.9 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493