स्विस बैंक ने किया फीफा भ्रष्टाचार मामले में सहयोग का वादा

जेनेवा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के बैंक यूबीएस से भ्रष्टाचार के आरोपी फीफा अधिकारियों के खातों की जांच के लिए जांच अधिकारियों ने अनुरोध किया है।

यूबीएस ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि जिन बैंक खातों की जांच होनी है वे ‘फीफा, कुछ निजी व्यक्तियों के और कुछ अन्य कंपनियों’ के हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यूबीएस ने जांच में पूरा सहयोग देने का वादा भी किया है।

पिछले सप्ताह वित्तीय सेवा प्रदाता ‘क्रेडिट सूइसे’ ने भी स्विट्जरलैंड और अमेरिका को फीफा भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच में सहयोग देने का वादा किया था।

गौरतलब है कि अमेरिका की एक अदालत में पिछले साल फीफा के 14 अधिकारियों के अलावा इससे संबद्ध कुछ दूसरी कंपनियों के प्रमुखों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में इसी साल फीफा के महाधिवेशन से ठीक पहले मई में स्विट्जरलैंड में फीफा के सात अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया।

अमेरिका ने स्विट्जरलैंड से गिरफ्तार सभी अधिकारियों के प्रत्यर्पण की मांग की है।

गिरफ्तार दो अधिकारियों ने तो प्रत्यर्पण मंजूर कर लिया, लेकिन शेष आरोपी प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493