स्वीडन, अमेरिका की महिला फुटबाल टीमों ने खेला ड्रॉ

विनिपेग (कनाडा), 13 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और स्वीडन की महिला फुटबाल टीमों के बीच यहां खेला गया विश्व कप का ग्रुप-डी मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

विनिपेग (कनाडा), 13 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और स्वीडन की महिला फुटबाल टीमों के बीच यहां खेला गया विश्व कप का ग्रुप-डी मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

स्वीडन को हालांकि 21वें मिनट में पेनाल्टी मिलते-मिलते रह गया। अमेरिकी खिलाड़ी सिजनी लेरॉक्स ने शुक्रवार को हुए इस मैच में गेंद को अपनी कोहनी से खेलने का प्रयास किया था।

अमेरिका ने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया था। वह नाकआउट दौर में पहुंचने के करीब है। दूसरी ओर, स्वीडन के दो मैच बराबरी पर छूटे हैं। उस पर खतरा मंडरा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493