मॉस्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। स्वीडन के पूर्व कप्तान ज्लातान इब्राहिमोविक ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में अपनी राष्ट्रीय टीम द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद कहा कि टीम के हर खिलाड़ी को गोल्डन बॉल दिया जाना चाहिए।
स्वीडन ने टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।
इब्राहिमोविक ने ट्वीट किया, “स्वीडन में हर खिलाड़ी को गोल्डन बाल दिया जाना चाहिए। उन्होंने जो किया उसे हमेशा याद किया जाएगा।”
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने स्वीडन को 2-0 से शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के लिए हैरी मैग्वायर और डेली एली ने गोल दागे थे।
इंग्लैंड बुधवार को सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath