स्टॉकहोम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। नशे की लत व्यक्ति में किस आदत को विकसित कर दे, यह कहना मुश्किल है, ताजा घटना स्वीडन की है जहां युवा मादक पदार्थो में हैंड सैनीटाइजर मिलाकर पी रहे हैं।
स्टॉकहोम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। नशे की लत व्यक्ति में किस आदत को विकसित कर दे, यह कहना मुश्किल है, ताजा घटना स्वीडन की है जहां युवा मादक पदार्थो में हैंड सैनीटाइजर मिलाकर पी रहे हैं।
पुलिस अधिकारी स्टीफन संड ने बुधवार को सार्वजनिक प्रसारक स्वीडिश रेडियो को बताया, “युवा वर्ग शराब विषाक्तता से पीड़ित होकर आपातकालीन कक्ष में आते हैं और बताते हैं कि उन्होंने हैंड सैनीटाइजर का सेवन किया है।”
उन्होंने बताया, “युवक सैनीटाइजर जेल और संतरे के रस को पेय पदार्थो में मिश्रित करते हैं।”
इस बाबत फार्मेसी श्रृंखला एपोटेकेट एबी ने स्वीडन भर में अपने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह कीटाणुनाशक बेचते वक्त अधिक सावधानी बरते।
फार्मेसी श्रृंखला क्रोनैन्स एपोटेक के प्रवक्ता एंड्रियास रोजेनलंड ने कहा, “इस समय जब हम भीषण ठंड और इंफ्लुएंजा की चपेट में है, तो इन उत्पादों की मांग बहुत ज्यादा है। यह चिंता वाली बात है क्योंकि कोई नहीं जानता कि इन उत्पादों को खरीदने वाला व्यक्ति इसे कैसे इस्तेमाल करेगा।”
हैंड सैनीटाइजर में कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए कम से कम 70 प्रतिशत एल्कोहल की मौजूदगी अनिवार्य होती है।
dharmpath.com dharmpath