बर्लिन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी फुटबाल टीम के मुख्य कोच जोआकिम लोएव ने स्वीडन की फुटबाल टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम बधाई देने लायक है।
लियोव ने कहा कि इटली के खिलाफ विश्व कप-2018 के क्वालीफाइंग प्लेऑफ में स्वीडन की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
स्वीडन ने औसतन परिणाम के तहत इटली को 1-0 से मात देकर 2018 फीफा विश्व कप में क्वालीफाई कर लिया।
‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में जर्मनी के निवासी लोएव ने कहा, “कुछ भी हो सकता था। इटली के मामले में मैं स्वीडन के खिलाड़ियों को बधाई देना चाहूंगा। मैंने इस मैच को देखा था और स्वीडन की टीम ने बेहतरीन तरीके से डिफेंड किया और अपना 100 प्रतिशत दिया।”
जर्मनी के 57 वर्षीय कोच ने कहा कि यह दुखद है कि इटली और चिली अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।
लोएव ने कहा, “मुझे लगता है कि इटली के लिए यह खबर निराशाजनक रही, क्योंकि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है। मेरे लिए इस टूर्नामेंट में इटली के न होने से कुछ तो कमी जरूर रहेगी।”
dharmpath.com dharmpath