स्वीडन ने एंडरसन को बनाया फुटबाल टीम का कोच

स्टाकहोम, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कोच जेन एंडरसन को गुरुवार को स्वीडन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच बनाया गया है। वह इरिक हार्मेन का स्थान लेंगे जोकि यूरो कप 2016 के बाद अपना पद छोड़ देंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्वीडश फुटबाल संघ ने एंडरसन को टीम का कोच बनाने की पुष्टि कर दी है। वह फ्रांस में होने वाले यूरो कप के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे।

हार्मेन ने फरवरी में कहा था कि यूरो कप कोच के नाते स्वीडन की टीम के साथ उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।

एंडरसन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं इससे काफी खुश हूं। यह मेरा सपना था। फुटबाल कोच के तौर पर यह सर्वश्रेष्ठ काम है।

स्वीडन को यूरो कप में इटली, आयरलैंड, बेल्जियम के साथ ग्रुप-ई में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493