बुडापेस्ट, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हंगरी की एक अदालत ने अपने एक फैसले में कहा कि संदिग्ध आतंकवादी जानकर गिरफ्तार किए गए चार लोग वास्तव में द्वितीय विश्वयुद्ध के समर्थक हैं।
‘बीबीसी’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, 13 नवंबर को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद हंगरी की आतंकवाद-विरोधी पुलिस ने पिछले सप्ताह तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक कार से पुराने हथियार-विस्फोटक बरामद हुए, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
हंगरी की आतंकवाद विरोधी पुलिस के प्रमुख जानोस हाजदू ने कहा कि चार संदिग्धों में से एक के घर में मशीनगन, साइलेंसर और एक बम निर्माण प्रयोगशाला तक है।
बुडापेस्ट की अदालत ने बुधवार को कहा कि ‘मामले की परिस्थितियां दूसरी ओर इशारा करती हैं।’
अदालत ने कहा कि मुख्य संदिग्ध का आतंकवादियों से कोई लेना-देना नहीं है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
अदालत ने कहा कि मुख्य संदिग्ध ‘अपनी मां व सौतेले बाप के साथ रहता है और वह द्वितीय विश्वयुद्ध का समर्थक है।’
चारों संदिग्धों के खिलाफ बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री बनाने में सक्षम उपकरण रखने का मामला चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath