बुडापेस्ट, 3 अगस्त (आईएएनएस)। हंगरी फुटबाल टीम के गोलकीपर गाबोर किरैली ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने देश के लिए 107 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।
उन्होंने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संन्यास का ऐलान किया। किरैली 40 साल की उम्र में यूरो कप में खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि उनका करियर 34 साल लंबा रहा जिसमें से 18 साल उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए खेला।
किरैली ने कहा कि वह हंगरी का प्रतिनिधित्व करके और विश्व के बड़े टूर्नामेंटों में टीम का समर्थन कर काफी खुश हैं।
किरैली ने फुलहाम, क्रिस्टल पैलेस और हेराथ बर्लिन जैसे फुटबाल क्लबों के साथ भी फुटबाल खेली है।
dharmpath.com dharmpath