हंगरी ने क्रोएशिया से लगी सीमा बंद की

बुडापेस्ट, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। हंगरी की सरकार ने देश से होकर पश्चिमी यूरोप जा रहे प्रवासियों का प्रवाह रोकने के लिए शनिवार को क्रोएशिया के साथ लगी अपनी सीमा बंद कर दी।

बुडापेस्ट, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। हंगरी की सरकार ने देश से होकर पश्चिमी यूरोप जा रहे प्रवासियों का प्रवाह रोकने के लिए शनिवार को क्रोएशिया के साथ लगी अपनी सीमा बंद कर दी।

बीबीसी के अनुसार, क्रोएशिया की सरकार ने कहा कि प्रवासियों को स्लोवेनिया की ओर भेजा जाएगा।

क्रोएशिया की सरकार ने सीमा बंद करने की घोषणा शुक्रवार को तब की, जब यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता हंगरी द्वारा पेश की गई एक योजना पर सहमत नहीं हो पाए, जिसमें प्रवासियों को ग्रीस पहुंचने से रोकने के लिए बल भेजने की बात शामिल थी।

सीमा बंद करने के चंद मिनट पहले जकानी गांव के पास पहुंचे सैकड़ों प्रवासियों के एक समूह को क्रोएशिया से होकर जाने की हालांकि इजाजत दे दी गई।

प्रवासियों का अंतिम जत्था जैसे ही सीमा पार किया, एक सैनिक ने तेज आवाज में कहा -सीमा बंद।

हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजाटरे ने कहा, “हमें पता है कि यह सर्वश्रेष्ठ नहीं, बल्कि सिर्फ दूसरा सर्वश्रेष्ठ समाधान है।” उन्होंने आगे कहा, “प्रवासी अभी भी दो सीमा पारगमन क्षेत्रों में हंगरी में शरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।”

बरमेंड और लेटेंज में भी वैध दस्तावेजों के साथ किसी के लिए भी सीमा चौकियां खुली हुई हैं।

हंगरी पहले ही सर्बिया के साथ अपनी सीमा सील कर चुका है।

इस वर्ष अबतक लगभग 600,000 प्रवासी समुद्र मार्ग से ईयू पहुंच चुके हैं, उनमें से अधिकांश तुर्की से हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493