बुडापेस्ट, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हंगरी ने एक दोस्ताना मैच में कोस्टारिका को 1-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हंगरी के लिए इस मैच में एकमात्र गोल नेमानजा निकोलिक्स ने किया।
मैच के पहले हाफ में अच्छी कोशिश करते हुए 36वें मिनट में निकोलिक्स ने गोल कर हंगरी का खाता खोला।
निकोलिक्स के गोल से मिली इस बढ़त को हंगरी ने मैच के अंत तक बनाए रखा और कोस्टारिका के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।
इससे पहले, दोनों टीमों का एक भी बार एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ था।
कोस्टारिका ने अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वहीं हंगरी प्रवेश हासिल करने में असफल रही है।
dharmpath.com dharmpath