‘हंटर किलर’ बेहतरीन फिल्म है : जेरार्ड

लॉस एंजेलिस, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जेरार्ड बटलर का कहना है कि ‘हंटर किलर’ एक क्लासिक कहानी है, लेकिन यह बहुत प्रासंगिक भी है।

बटलर ने आईएएनएस से कहा, “कुछ वर्षो पहले जब मैंने पहली बार इस स्क्रिप्ट को पढ़ा, तो मुझे ये तुरंत पंसद आ गई। इसमें एक्शन के साथ क्लासिक पुट भी है।”

यह फिल्म डॉन कीथ और जॉर्ज वॉलेस के वर्ष 2012 के उपन्यास ‘फायरिंग प्वाइंट’ का रूपांतरण है।

पीवीआर पिक्चर्स और एमवीपी एंटरटेनमेंट भारत में यह फिल्म ला रहा है। यह 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493