हक्कानी नेटवर्क का मुख्य कमांडर मारा गया

काबुल, 9 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन हक्कानी नेटवर्क का मुख्य कमांडर मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि हमला बुधवार रात सरवाजा जिले में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद नष्ट हो गए।

कमांडर सिराजुद्दीन खादमी पर आतंकवादियों को साजो-सामान पहुंचाने का जिम्मा था।

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांतों और काबुल में सक्रिय हक्कानी नेटवर्क, तालिबान से संबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493