हज के लिए सऊदी अरब तैयार

रियाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी सरकार ने रविवार से शुरू हो रही हज यात्रा के लिए पूरी तैयारियां कर ली है।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पवित्र इस्लामिक शहर मक्का के पास स्थित मीना में तारवियाह (हज का पहला दिन) के लिए 20 लाख से अधिक हजयात्री रूकेंगे।

इसके बाद हजयात्री सोमवार सुबह अराफात के लिए मीना से रवाना होंगे।

हजयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने हजयात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थलों पर 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही 5,000 बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों का बंदोबस्त किया गया है, जो मोबाइल मेडिकल यूनिट में तब्दील होने में सक्षम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493