हज यात्रियों के जेब खर्च में कटौती

hajjppआगरा। इस साल हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के जेब खर्च में 50 रियाल की कटौती की गयी है। इससे पूर्व तक हज यात्रियों को 2150 सऊदी रियाल दिए जाते थे, जो अब 2100 कर दिया गया है। जेब खर्च में कटौती का फैसला हज कमेटी ऑफ इंडिया ने किया है।

गौरतलब है हज कमेटी हज यात्रा पर जाने वाले हर व्यक्ति को जेब खर्च की रकम देती है। यह रकम हज यात्रियों की होती है जिनको हज कमेटी सऊदी रियाल में बदल कर देती है। गत वर्ष सवा लाख से अधिक हज यात्रियों को जेब खर्च दिया था।

इस वर्ष ऑयल असेंबली ऑफ सऊदी अरबिया ने 1.19 लाख कोटा दिया है। किंतु हज कमेटी को 6025 कोटा और मिलने की उम्मीद है। हज कमेटी ने अब 1.25 लाख हज यात्रियों को 2100 -2100 सऊदी रियाल देने का फैसला किया है।

हज कमेटी आफ इंडिया के कोआर्डिनेटर याकूबी ने बताया इस साल हज कमेटी ने फैसला हज यात्रियों की सहूलियत के लिये किया है। हज यात्रियों के लिए अजीजिया कैटेगरी 500 मीटर हरम के करीब जगह दी जायेगी। जबकि गैर कैटेगरी 500 मीटर दूर रिहाइश दिए जायेंगे। हरम शरीफ़ के पास इमारतों का टूटना जारी है, उसके पास कोई ऐसी इमारत नहीं है जो हज यात्रियों के लिए ली जा सके।

हिंदुस्तानी हज कमेटी हज बहुत कम कीमत में कराती है, इसकी वजह से सस्ती इमारत देखी जाती है, जिनका किराया कम हो।

हाजी मिर्जा शमीम बेग-

जिस वक्त हज पर गया था उस वक्त अनुदान दिया जाता था, इसके बाद अनुदान को हटा दिया गया। अब हज यात्रा पर जाते वक्त मिलने वाले रियाल में भी कमी कर दी गयी ये बहुत अफसोस की बात है।

हाजी मिर्जा सरदार बेग-

जिस तरह से हज से हटाये गए अनुदान के फैसले को अवाम ने कबूल किया उसी तरह हज यात्र पर जाते वक्त रियाल में की गयी कमी के फैसले को अवाम को कबूल करना चाहिए।

मुहम्मद इकबाल ।

7 सितंबर को पहली उड़ान-

इस साल हज यात्र की पहली उड़ान 7 सितम्बर एवं अंतिम दस अक्टूबर को होगी। यह उड़ानें लखनऊ, दिल्ली समेत देश की 21 जगहों से होंगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के समन्वयक आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि इस साल हज यात्रियों को एयरपोर्ट पर तलाशी के बाद सऊदी रियाल दिये जायेंगे। हज कमेटी ने बैंक के सामने शर्त रखी है कि वह हर यात्री को 5-5 सौ रियाल के चार नोट और सौ रियाल का एक नोट दे।

गत वर्ष में हज यात्रा पर गया था उस समय भारत सरकार ने हज यात्रा से अनुदान को हटा दिया था, उसके बाद भी लोग हज पर गए। लोगों का मानना है जब हम लोग लाखों रुपया खर्च करके हज पर जा रहे है, कुछ रुपये और खर्च हो जाये तो कोई बात नहीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493