हज हादसा : नाइजीरिया के 64 जायरीनों की मौत

नाइजीरिया के राष्ट्रीय हज आयोग में प्रवक्ता उबा माना ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के बाद 244 नाईजीरियाई जायरीन अब भी लापता हैं।

अधिकारी ने कहा कि भगदड़ में घायल हुए नाइजीरिया के 10 और जायरीनों का पता चला, जिसके बाद घायलों की संख्या 71 हो गई है। इससे पहले 61 जायरीनों के घायल होने की खबर थी।

नाइजीरियाई अधिकारियों ने हज के दौरान भगदड़ में 54 नागरिकों के मारे जाने की सोमवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर पुष्टि की।

एक अधिकारी ने कहा कि नाइजीरिया के मृतक जायरीनों में से 46 प्रांतीय जायरीन कल्याण एजेंसियों के माध्यम से सऊदी अरब पहुंचे थे, जबकि अन्य निजी यात्रा संचालकों के माध्यम से हज के लिए पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा कि मृतक जायरीन नाइजीरिया के 15 राज्यों से सऊदी अरब पहुंचे थे।

नाइजीरिया ने इस दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की सही-सही संख्या का पता लगाने के लिए हज के लिए गए देश के लोगों की शनिवार को गिनती शुरू की।

उल्लेखनीय है कि हज के दौरान मक्का के निकट मीना शहर में गुरुवार को शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें सऊदी प्रशासन के मुताबिक, कुल 769 जायरीनों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493