चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से शुक्रवार को 16000 करोड़ रुपयों के 21 लाख चेकों का समाशोधन नहीं हो सका। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पांच सहयोगी बैंकों द्वारा अपने-अपने कर्मचारी संघों के साथ किए गए ‘समझौतों के उल्लंघन’ के विरोध में यह हड़ताल की गई।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के सी.एच.वेंकटाचलम के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख बैंक कर्मचारियों ने पूरे देश में हड़ताल में हिस्सा लिया। इस हड़ताल की वजह से 16000 करोड़ रुपये के 21 लाख चेकों के समाशोधन पर असर पड़ा।
हड़ताल से आम लोगों को काफी परेशानी हुई। यह दिक्कत इस वजह से और बढ़ गई क्योंकि शनिवार और रविवार को बैंक अवकाश है।
वेंकटाचलम ने यहां जारी एक बयान में कहा, “हड़ताल की वजह से लोगों को हुई असुविधा के लिए वह क्षमा चाहते हैं। लेकिन, हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि प्रबंधन के अड़ियल रुख की वजह से हम पर हड़ताल थोपी गई।”
उन्होंने कहा कि एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों का प्रबंधन करियर प्रोन्नयन योजना (सीपीएस) पर अड़ा हुआ है। यह कर्मचारी संगठनों के साथ हुए समझौते का खुला उल्लंघन है।
dharmpath.com dharmpath