ब्रसेल्स, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर बुधवार को 50 उड़ानों को रद्द कर दिया गया, क्योंकि वहां एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की हड़ताल चल रही है। हवाई अड्डा प्रशासन ने एक बयान जारी कर जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ब्रसेल्स हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, “बुधवार की सुबह करीब 50 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। अगर हड़ताल खत्म नहीं होती है तो और भी उड़ानों को रद्द किया जाएगा।”
ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर 22 मार्च को हुई आतंकवादी घटना जिसमें 34 लोग मारे गए थे, के बाद 3 अप्रैल से धीरे-धीरे उड्डयन गतिविधियां सामान्य हो रही थी।
मंगलवार को अधिकारियों ने 100 विमानों को रद्द किया था और 7 अन्य विमानों का मार्ग परिवर्तित कर विदेश खासकर जर्मन शहर डस्सेलडोर्फ भेज दिया था।
वहीं, इस हड़ताल का बेल्जियम के चार्लेरोई और लिग हवाईअड्डों पर बुधवार सुबह कोई असर नहीं देखा गया।
dharmpath.com dharmpath