हत्यारों की गोद मे जा बैठे सिंधिया,मदसौर गोली कांड की बरसी पर कांग्रेस का हमला

भोपाल-मंदसौर गोलीकांड की तीसरी बरसी पर भी जमकर सियासत हो रही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंदसौर में दिया गया भाषण सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है. एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और सिंंधिया के करीबी रहे रामनिवास रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस भाषण पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अरूण यादव ने तो लिखा है कि, वह दृश्य आज भी जलियांवाला बाग के नरसंहार की याद दिलाता है, दुर्भाग्य है उस दौरान जो नेता शिवराज सरकार को किसानों का हत्यारी बता रहे थे, वे आज उनके परिवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का हत्यारा बताने वालों के साथ खड़े हैं.
एमपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि, किसानों हत्यारी शिवराज सरकार ने अपना हक मांग रहे मंदसौर के 6 निहत्थे किसानों को आज ही के दिन गोलियों से छलनी कर दिया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493