मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। रैपर हनी सिंह को ‘रात जश्न दी..’ नामक गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार 2016 से नवाजा गया है।
यह गाना 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोरावर’ का है, जो खासा हिट हुआ था।
गीत ‘रात जश्न दी’ को हनी सिंह और जैस्मिन संदलास ने मिल कर गाया है। हनी सिंह ने न सिर्फ इस गीत में अपनी आवाज दी थी, बल्कि इसका संगीत निर्देशन भी उन्होंने किया है और इसके बोल भी हनी सिंह ने ही लिखे हैं।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, हनी सिंह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने संगीत और बहुमुखी प्रतिभा शैली में कई बदलाव किए हैं।
बयान के अनुसार, हनी ने कई ऐसे उम्दा गीत गाए हैं, जो अब देश में होने वाली हर पार्टी की शान बन गया है।
dharmpath.com dharmpath