हनी सिंह, मीका के साथ काम करना चाहती हैं सोनाक्षी

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। सोनाक्षी सिन्हा अपने नए गीत ‘आज मूड इश्कहॉलिक है’ को लेकर काफी खुश हैं, जिसे उन्होंने खुद गाया है। आने वाले दिनों में वह हनी सिंह और मीका के साथ काम करने की इच्छुक हैं।

सोनाक्षी ने आईएएनएस से कहा, “मैं अनुभव से सीखने में विश्वास करती हूं। हमारे पास हनी सिंह, मीका, बादशाह, विशाल-शेखर जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। मैं इनके साथ काम करना चाहती हूं।”

सोनाक्षी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी ख्वाहिश एडेल, बियॉन्स नावल्स और एड शीरन के साथ काम करने की है।

सोनाक्षी का गाना ‘आज मूड इश्कहॉलिक है’ बुधवार को जारी हुआ, जिसमें संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है, जबकि इसके गीत कुमार ने लिखे हैं। इसमें सोनाक्षी का रैप कौशल देखने को मिलेगा। इसे टी-सीरिज ने जारी किया है।

इस वीडियो को यूट्यूब पर सात लाख 38 हजार 885 बार देखा जा चुका है। सोनाक्षी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, “इस समय सब कुछ डिजिटल हो चुका है। इसलिए गाने को ऑनलाइन रिलीज करने से यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच जाता है। यह मुझे प्रशंसकों से सीधे जोड़ता है।”

सोनाक्षी ने कुछ महीने पहले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आईफा) में अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी।

सोनाक्षी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493