हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी की : हर्षल पटेल

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस को 39 रनों से हराने के बाद रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर के युवा गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा कि टीम ने अपनी रणनीति के अनुसार ही गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह कारगर भी रहा।

मुंबई इंडियंस की लगातार पांच जीत बाद यह पहली हार है।

रॉयल चैलेंजर्स ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 133) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 85) के बीच हुई रिकॉर्ड 215 रनों की साझेदारी की बदौलत एक विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस सात विकेट खोकर 196 रन ही बना सके।

मैच के बाद हर्षल ने कहा, “गेंदबाजी करते हुए हमारे पास पक्की रणनीति थी। हमने विकेट के अनुसार ही गेंदबाजी की, जो सफल रहा।”

हर्षल ने इस मैच में दो विकेट चटकाए। हर्षल ने कहा कि मुंबई की टीम में कई मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं, जो इस विशाल स्कोर को भी हासिल कर सकते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493