‘हमारी अधूरी कहानी’ उप्र में भी कर मुक्त

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। मोहित सूरी निर्देशित हालिया प्रदर्शित ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म अब उत्तर प्रदेश में कर मुक्त हो गई है।

इससे पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इसे कर मुक्त घोषित कर चुके हैं। फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

‘हमारी अधूरी कहानी’ की कहानी लिखने वाले महेश भट्ट ने एक बयान में कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने हमारी फिल्म कर मुक्त कर दी है, क्योंकि हमारी फिल्म की विषयवस्तु महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाती है।”

विशेष फिल्म्स निर्मित ‘हमारी अधूरी कहानी’ 12 जून को रिलीज हुई। भारत में इसका वितरण फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया।

फिल्म भारत और विदेशों में अब तक क्रमश: 22.47 करोड़ रुपये और 12 लाख डॉलर कमा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493