हमारे खिलाड़ियों को अनपढ़ न कहें : गोयल

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के ट्वीट को लेकर छिड़ी बहस को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को अलग ही मोड़ देते हुए फिल्म गीतकार जावेद अख्तर के ट्वीट के जवाब में कहा कि कृपया हमारे खिलाड़ियों को अनपढ़ न कहें।

खिलाड़ियों को देश का गौरव बताते हुए गोयल ने बुधवार को ट्वीट किया, “कृपया हमारे खिलाड़ियों को अनपढ़ न कहें। आप अपने क्षेत्र के धुरंधर हैं और वे (खिलाड़ी) अपने क्षेत्र में। देश को उन पर नाज है।”

उल्लेखनीय है कि गुरमेहर के भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थितियों को लेकर कई महीने पहले ट्वीट किए गए एक वीडियो पर वीरेंद्र सहवाग और योगेश्वर दत्त सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

खिलाड़ियों द्वारा सोशल मीडिया पर गुरमेहर को घेरे जाने के जवाब में जावेद अख्तर ने गुरमेहर के समर्थन में ट्वीट किया था, “अगर कम पढ़े-लिखे खिलाड़ी शांति की अपील करने वाली शहीद की एक बेटी का मजाक उड़ाते हैं तो समझ में आता है, लेकिन इस शिक्षित वर्ग को क्या हो गया है।”

ज्ञात हो कि गुरमेहर पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493