हमें प्रेमी युगल कहना जल्दबाजी : करिश्मा तन्ना

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ के प्रतिभागी उपेन पटेल व करिश्मा तन्ना के बीच की नजदीकियों को लेकर काफी चर्चाएं हैं। करिश्मा का कहना है कि उन्हें ‘प्रेमी युगल’ कहना जल्दबाजी होगी।

करिश्मा इस वक्त रियलिटी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ में नजर आ रही हैं, जहां उपेन बतौर अतिथि गए हुए हैं। ‘बिग बॉस हाउस’ के प्रतिभागी प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर रेड एफएम की आर.जे. मलिश्का, प्रीतम की पत्नी व दो अन्य प्रशंसकों ने ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ में फोन पर प्रीतम को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान मलिश्का ने करिश्मा व उपेन से उनके प्रशंसकों के लिए कुछ सवाल पूछे। मलिश्का का पहला सवाल था कि क्या करिश्मा व उपेन प्रेमी युगल हैं?

जिस पर करिश्मा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “नो कमेंट्स”। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें प्रेमी युगल कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे को पसंद करने की बात से भी इंकार नहीं किया।

‘बिग बॉस हल्ला बोल’ से एजाज खान के बेदखल होने के बाद उपेन वहां बतौर अतिथि गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493