हमेशा ‘खिचड़ी’ की वापसी चाहते हैं : जे.डी. मजीठिया

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय धारावाहिक ‘खिचड़ी’ से गुदगुदा चुके निर्माता जे.डी. मजीठिया ने कहा कि वह हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए छोटे पर्दे पर वापसी चाहते हैं।

मजीठिया ने आईएएनएस से कहा, “कौन नहीं चाहता ‘खिचड़ी’ वापस आए, लेकिन अभी हम ‘बकुला बुआ का भूत’ पर सारा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम और हमारे प्रशंसक यह शो चाहते हैं। देखों और इंतजार करो।”

वह टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘बकुला बुआ का भूत’ के लांच पर उपस्थित थे। यह हेट्स ऑफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

उन्होंने कहा कि अगर किस्मत हुई तो ‘खिचड़ी’ जरूर लौटेगी।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से हम हमेशा ‘खिचड़ी’ की वापसी चाहते हैं। अगर भाग्य में हुआ तो जरूर लौटेगी।”

‘खिचड़ी’ कॉमेडी धारावाहिक है। इसमें अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक और वंदना पाठक जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे। वहीं दूसरे सीजन का नाम ‘इंस्टैंट खिचड़ी’ रखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493