मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अतुल कुलकर्णी का कहना है कि वह जिन किरदारों को निभाते हैं, उनमें हमेशा मानवीय पक्ष को उभारने की कोशिश करते हैं। नई वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ में वह भारतीय सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं।
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अतुल कुलकर्णी का कहना है कि वह जिन किरदारों को निभाते हैं, उनमें हमेशा मानवीय पक्ष को उभारने की कोशिश करते हैं। नई वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ में वह भारतीय सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं।
अभिनेता आजिंक्य साठे का किरदार निभा रहे हैं, जो स्पेशल फोर्स में वरिष्ठ अधिकारी हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वर्दी पहनने से उन्हें किरदार को आत्मसात करने में मदद मिलती है तो अतुल ने आईएएनएस को बताया, “मैं जानता हूं कि वर्दी पहनने से एक शख्स सुनिश्चित तरीके से व्यवहार करने के लिए प्रेरित होता है, लेकिन हमें इसे वास्तविकता में नहीं भूलना चाहिए कि हर व्यक्ति अलग होता है।”
अतुल ने कहा, “एक कलाकार के रूप में मैं जो किरदार निभाता हूं उसके पक्ष को उभारने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा मानवीय पक्ष को सामने लाने की कोशिश करता हूं।”
अभिनेता का यह भी मानना है कि हर कलाकार किसी किरदार को अपने अनोखे तरीके से निभाता है और इसकी तैयारी अपने ढंग से करता है।
नागेश कुकुनूर निर्देशित इस ‘द टेस्ट केस’ में एक महिला सैन्य अधिकारी के सफर को दिखाया गया है, जिसे निम्रत कौर ने निभाया है। एएलटी बालाजी पर प्रसारित होने वाले इस शो में अभिनेत्री जूही चावला और अभिनेता राहुल देव भी हैं।
शो के कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अतुल ने कहा कि वह लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं, निम्रत और वह अभिनय के प्रति समान धारणा रखते हैं, इसलिए दोनों में खूब बनती है। वहीं नागेश बेहतरीन निर्देशक हैं जो सेट पर समानता का संतुलन बनाए रखते हैं।
अतुल ने फिल्म ‘हे राम’ और ‘चांदनी बार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
dharmpath.com dharmpath