हमेशा से कलाकार बनना चाहती थी : इसाबेल कैफ

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘डॉ. कैबी’ से अभिनय में आगाज करने वाली अभिनेत्री इसाबेल कैफ अब करीना कपूर की तरह सौंदर्य ब्रांड लैक्मे का चेहरा बन गई हैं। उनका कहना है कि वह शुरू से कलाकार बनना चाहती थीं।

इसाबेल ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैंने बचपन में ही नृत्य करना शुरू कर दिया था और मैं हमेशा से कलाकार बनना चाहती थी। अभिनय में थोड़ा देर से आना हुआ। वास्तव में जब मैंने फिल्मों में नृत्य देखा, तो अभिनय में आने का फैसला किया। तब मुझे लगा कि मैं हमेशा से यही करना चाहती थी।”

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की छोटी बहन ने न्यूयॉर्क से एक्टिंग कोर्स भी किया है।

‘डॉ. कैबी’ साल 2014 में आई एक कनाडाई रोमांटिक फिल्म है, जिसमें कुणाल नय्यर, विनय विरमानी, एड्रिआने पैलिकी जैसे कलाकार भी हैं।

लैक्मे के चेहरे के तौर पर इसाबेल अब फैशन समारोहों में मॉडलिंग का इंतजार कर रही हैं।

इसाबेल ने कहा, “मैं उन लोगों के साथ अपना पहला विज्ञापन कर रही हूं, फैशन वीक कर रही हूं, तो मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती। “

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493