हमेशा से रोमांचक खेल पसंद रहे हैं : सुनील शेट्टी

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही रोमांच देने वाले खेल पसंद रहे हैं।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही रोमांच देने वाले खेल पसंद रहे हैं।

सुनील आगामी कार रेसिंग शो के ब्रांड एंबेसडर हैं।

सुनील ने आईएएनएस से कहा, “मुझे हमेशा से रोमांचक खेल पसंद रहे हैं।”

मड स्कुल ऑफ रोडिंग इवेंट के साथ अपने संयोजन के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, “इस तरह के एक कार्यक्रम का हिस्सा बनना काफी रोमांचक है और खासतौर पर तब जब यह मुंबई में पहली बार आयोजित हो रहा है। मड स्कुल ने जब मुसझे संपर्क किया तो मैंने सोचा कि इसका हिस्सा बनना मजेदार और रोमांचकारी होगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि लोग इसका आनंद लेंगे और निश्चित रूप से इससे जुड़ने में सक्षम होंगे।”

अभिनेता जल्द ही महाराष्ट्र के कर्जत में इस कार्यक्रम का प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा, “रैली रेसिंग सबसे कठिन लेकिन उत्साह भरने वाला है क्योंकि इसकी दौड़ मौसम में बदलवा की स्थिति के बावजूद जारी रहती है। चलिए कर्जत में मिलते हैं और इसका आनंद लेते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493