हमेशा से ‘वन वुमन मैन’ रहा हूं : यूसुफ खान

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर एवं अभिनेता सलमान यूसुफ खान का कहना है कि वह हमेशा से ही वन वुमन मैन रहे हैं।

एंडटीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘हाई फीवरडांस का नया तेवर’ की मेजाबानी कर रहे सलमान ने डांसिंग रियलिटी शो की एक कड़ी की शूटिंग के दौरान अपनी लव-लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

सलमान ने कहा, “मैं हमेशा वन वुमन मैन रहा हूं।”

सलमान ने वह पल भी याद किया, जब उन्होंने अपनी पत्नी फैजा को प्रपोज करने के लिए ‘कुछ लाइनें’ याद करने में दो दिन का वक्त लगा दिया था।

उन्होंने कहा, “मदद करने वाले दोस्त उस स्थिति में मुझे अकेले छोड़ गए। उस समय में बहुत डर गया।”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी पत्नी फैजा को 14 वर्ष से अधिक समय से जानता हूं। वह मेरी पहली औक आखिरी प्रेमिका हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493