मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर बादशाह का कहना है कि वह हमेशा से संगीत उद्योग में आना चाहते थे लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता की खुशी के लिए इंजीनियरिंग की।
बादशाह ने कहा, “मैं हमेशा से संगीत में कुछ करना चाहता था लेकिन मैंने अपने माता-पिता की खातिर इंजीनियरिंग भी की। मैंने सबसे पहले कॉलेज फेस्टिवल के दौरान स्टेज पर परफॉर्म किया था।”
रैपर को ‘सैटरडे सैटरडे’, ‘डीजे वाले बाबू’,’अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंेने मल्लिका दुआ की मेजबानी वाले शो ‘मिडनाइट मिसएडवेंचर्स विद मल्लिका दुआ’ में यह बात कही।
बादशाह वाले एपिसोड का प्रसारण 17 सितंबर को टीएलसी पर होगा।
dharmpath.com dharmpath