‘हम पांच’ के रीमेक का हिस्सा बनेंगी जयश्री

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जयश्री वेंकटरमण 1990 के दशक के शो ‘हम पांच’ के आगामी रीमेक ‘हम पांच फिर से’ का हिस्सा बनना सम्मान की बात मानती हैं।

रीमेक शो में जयश्री काजल भाई के करिदार में नजर आएंगी। इससे पहले ओरिजनल शो में इस किरदार को भैरवी रायचूर ने निभाया था।

जयश्री ने अपने बयान में कहा, “काजल भाई का किरदार निभाने को लेकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। जिस पल मुझे यह भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला..इसे नकारने का सवाल ही नहीं उठता था। मैं यह किरदार करने के लिए तुरंत तैयार हो गई क्योंकि मैंने ‘हम पांच’ को देखा है और मुझे काजल भाई का किरदार बेहद पसंद है।”

अभिनेत्री ने कहा कि भैरवी रायचूर ने इस किरदार को बहुत अच्छे से निभाया था और वह आशा करती हैं कि वह उनके स्तर का अभिनय कर पाएंगी और दर्शकों का मनोरंजन कर सकेंगी।

टीवी शो ‘हम पांच फिर से’ जल्द ही बिग मैजिक पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493