हम में फीफा अंडर-17 विश्व कप जीतने की क्षमता : ब्राजीलियाई खिलाड़ी

कोलकाता, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। आत्मविश्वास से भरपूर ब्राजीलियाई खिलाड़ी पॉलिन्हो ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब जीत सकती है।

कोलकाता, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। आत्मविश्वास से भरपूर ब्राजीलियाई खिलाड़ी पॉलिन्हो ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब जीत सकती है।

अब तक ग्रुप स्तर पर खेले गए मैचों में ब्राजील के लिए दो गोल दागने वाले खिलाड़ी पॉलिन्हो ने कहा कि सीनियर राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की ओर से मिले संदेश उन्हें सही दिशा में जाने के लिए प्रेरित करते हैं।

जर्मनी के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच से पहले पॉलिन्हो ने संवाददाताओं से कहा, “इस प्रकार के संदेश मिलना हमारे लिए सकारात्मक हैं। वह इस प्रतियोगिता में हमसे पहले थे और उनमें से कुछ चैम्पियन रहे हैं। कुछ जीत हासिल नहीं कर पाए और अब हमारी बारी है।”

पॉलिन्हो ने कहा, “हमारी टीम में काफी क्षमता है। सीनियर खिलाड़ियों से ऐसा सुनकर काफी अच्छा लगता है। हमारे लिए यह दबाव नहीं है। जीसस गेब्रिएल, नेमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी हमें देख रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं।”

ब्राजील के खिलाड़ी पॉलिन्हो का कहना है कि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच में 60,000 दर्शकों के बीच खेल का अनुभव अच्छा होगा और उन्हें आशा है कि दर्शक उनकी टीम का समर्थन करेंगे।

फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच इसी स्टेडियम में 28 अक्टूबर को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493